Type Here to Get Search Results !

गोवर्धन पूजा पर गौ माता की विधायक ने की पूजा

 गोवर्धन पूजा  पर विधायक अजय सिंह ने किया गौ पूजन

गौ माता, गोवंश हमारी श्रद्धा के केंद्र - अजय सिंह



 हरैया विधानसभा के नागपुर कुंवर और मल्हनी मुनियावां खुर्द में स्थित गौशाला पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर शनिवार को गौ माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरैया विधायक अजय सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गौ माता का विधिवत पूजन किया। विधायक ने कहा कि गौ माता एवं गोवंश हमारी श्रद्धा के केंद्र हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार धर्म और मोक्षदायिनी गौ माता की सेवा, संरक्षण व संवर्धन हेतु दृढ़ संकल्पित है। कहा कि गौ माता को हमारे वेद पुराणों ने भी माता का दर्जा दिया है तो सभी से आग्रह है कि वह अपनी गौ माता को बेसहारा ना छोड़े। वहां पर उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों ने गौ माता का पूजन करके उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
   कार्यक्रम में प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी विनोद सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेश त्रिपाठी, जयंत मिश्रा जी, पारस सिंह, भारत सिंह, अरविंद सिंह, विजयपाल वर्मा, रणजीत सिंह, राजेश पाण्डेय, वी०पी० सिंह, अखिलेश सिंह, मोहन मिश्रा, अरूणेंद्र सिंह, दक्ष सिंह, प्रेम कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, अरविन्द सिंह, दुर्गेश सिंह, गुलशन राजभर, नन्दलाल, अंकुर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव  प्रतीक शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad