Type Here to Get Search Results !

सरकार पर जमकर भड़के राज्यसभा सांसद संजय सिंह


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान समारोह और शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजकों ने संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया,वहीं संजय सिंह ने भी स्वतंत्रता सेनानियों और कारगिल के शहीदों के परिजनों का शॉल पहनाकर सम्मान किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सत्ता के खिलाफ बोलने पर मुझे 56 बार संसद से निलंबित किया गया। आजादी के बाद पहली बार 11 महीने के लिए किसी सांसद को संसद की कार्यवाही से निलंबित किया गया  तो वो मैं हूँ। सरकार किसी की भी हो देश में मजबूत विपक्ष होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अधर्म के खिलाफ लड़ना है। प्रभु श्री राम ने रावण के अहंकार को कुचलने के काम किया था। उन्होंने कहा कि देश के साथ कोई समझौता नहीं होगा,देश सबसे पहले है। संजय सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देता है। संजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं को एकजुट होने के बयान पर कहा कि इसको कहने की नहीं बल्कि अपने आचरण में लाने की जरूरत है। आजतक कोई दलित या पिछड़ा आरएसएस का प्रमुख नहीं बना। आज सामाजिक न्याय को लेकर देश में माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि केवल हिन्दू ही नहीं देश के 144 करोड़ लोग एकजुट हों। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार पर संजय सिंह ने कहा कि वहां मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच थी। अगर हमारा गठबंधन हुआ होता और अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव प्रचार करने जाते तो इंडिया गठबंधन की 70 सीट आतीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को बंगला आवंटन पर हुए विवाद पर संजय सिंह बोले कि भाजपा का काम बवाल करना है और भाजपा झूठ की फैक्ट्री है। यती नरसिम्हा नंद के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि ये समाज को बांटने वाले लोग हैं,ऐसे देश नहीं चलेगा। संजय सिंह ने दिल्ली के एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि एलजी ने महिला डॉक्टर का यौन शोषण करने वाले एमएस को बचाने का काम किया है, स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार ने भी उसको बचाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार की बर्खास्तगी और एमएस की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस मामले में एलजी से भी पूछताछ होनी चाहिए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad