Type Here to Get Search Results !

दर्जा प्राप्त मंत्री का व्यापारियों ने किया स्वागत

 


बस्ती अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बस्ती द्वारा संगठन के अध्यक्ष सुबास शुक्ल के नेतृत्व में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री)  महेश शुक्ला के आवास पर जाकर बधाई दिया गया।

अ भा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर मणि पाण्डेय हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह बस्ती जनपद का सौभाग्य है महेश शुक्ला एक सुलझे हुए तेज तर्रार नेता हैं महेश शुक्ल के नेतृत्व में गौ संरक्षण और संवर्धन में प्रदेश में एक क्रांति आयेगी।

जिलाध्यक्ष सुबास शुक्ल ने कहा कि महेश शुक्ला के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी और समाज दोनों को मिलेगा।

बधाई देने वालों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार के रामविनय पाण्डेय,डा0 वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,राजन गुप्ता,जयेश सिंह मुन्ना,पंकज त्रिपाठी, राजाराम तिवारी, ब्रजेश सिंह मुन्ना, राजेश चित्रगुप्त, सुनील सोनी, दिनेश सिंह, हरिओम लल्ला, इन्द्रभुजा पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय,अजय श्रीवास्तव,अमरेश श्रीवास्तव ,रवि गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad