नहीं आए न तो गोली मार देंगे, प्रचार करती बोल रही महिला
बलिया की हमेशा से अलग पहचान रही है। वैसे तो बलिया की लिट्टी चोखा प्रसिद्ध है,लेकिन बात करें आज की तो चिक्का लिट्टी बलिया में आ चुका है। महिला हाथ में बंदूक लेकर हंसते हुए बोल रही है ,नहीं आएंगे न तो गोली मार देंगे। आवाज सुनकर शायद आप भी सुनते रह जाएंगे।
बलिया में चिक्का लिट्टी का अनोखा प्रचार करते हुए हाथ में बंदूक लेकर महिला की आवाज आप भी सुनिए,सनरूफ वाली गाड़ी पर सवार हाथ में हथियार लिये महिला चिक्का लिट्टी का प्रचार कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है। वायरल वीडियो आज ही का शहर के भृगु आश्रम के समीप स्थित एक नामी गिरामी होटल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सनरूफ वाली कार पर सवार है। सनरूफ खोलकर खड़ी युवती हाथ में हथियार लेकर फिल्मी अंदाज में चिक्का लिट्टी का प्रचार कर रही है। लड़की के हाथ में पहले भोंपू इसके बाद हाथ में हथियार लिये लड़की बोल रही है कि बलिया के लोग तैयार हो जाइए, चिक्का लिट्टी आपके शहर में भी आ चुका है।आज शाम चार बजे हमारे ब्रांच चिक्का लिट्टी का ओपेन होने वाला है। तो सब लोग आइए। नहीं आएंगे तो गोली मार देंगे। वीरों का धरती जवानों का देश बागी बलिया....।
