Type Here to Get Search Results !

पीडीए की एकजुटता से घबरा गई है भाजपा-रिंकी सिंह



    समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव महिला सभा रिंकी सिंह ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती जूही सिंह के निर्देश पर एक पीडीए महापंचायत आयोजित किया। कार्यक्रम ग्राम चिनिया विधानसभा हरगांव, जिला सीतापुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती जूही सिंह रहीं। इस कार्यक्रम की सफलता में जिला सचिव गोविंद यादव का विशेष योगदान रहा। 

    कार्यक्रम में सुमित्रा मित्रा राष्ट्रीय सचिव, प्रीति सिंह रावत राष्ट्रीय सचिव, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सीतापुर शमीम कौसर, प्रदेश सचिव छात्र सभा अब्दुल अजीम, जिला महिला अध्यक्ष सीतापुर ज्ञानवती भार्गव, जिला महासचिव महिला सभा पिंकी यादव, जिला सदस्य महिला सभा नीलम यादव, विधानसभाध्यक्ष फुरकान खान, प्रदेश सचिव युवाजन सभा कपिल मिश्रा, संजय यादव, झूला यादव, मंगूलाल गुप्ता, कैलाश यादव, उमेश यादव, सर्वेश यादव, हनीफ अंसारी ने शिरकत की।

    मुख्य अतिथि जूही सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के लिए सर्वजनहिताय नीतियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण पहल पीडीए फार्मूला के साथ जनकल्याणकारी नीतियों को मजबूती से सामने लेकर आ रही है। पीडीए कार्यक्रम को तेजी से जारी करने का कार्यक्रम पूरी तत्परता से लागू किया गया है। महिला हितकारी नीतियां और महिलाओं को सशक्त करने के लिए पीडीए कार्यक्रम से महिलाओं को भी पूर्णतया जोड़ा जा रहा है यह प्रयास पूर्णतया सफल भी हो रहा है। जनता में समाजवादी पार्टी पर विश्वास का परिणाम विगत चुनावों में प्रत्यक्ष परिलक्षित हुआ और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा अपनी सशक्त नीतियों और प्रभावी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। 

    समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, राजधानी में सुगम यातायात के लिए मेट्रो रेल चलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए, खेल को प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनाने के साथ जनहित में औद्योगिकीकरण से संबंधित नीतियां बनाकर प्रदेश का विकास किया गया था।

           

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad