Type Here to Get Search Results !

अपराधियों को संरक्षण देती है भाजपा-अखिलेश यादव



    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने और आम जनता को सुरक्षा देने में नाकाम है। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के सारे दावे फेल है। भाजपा सरकार नफरत फैलाती है। भेदभाव करती है। अपराधियों और सामाजिक सद्भाव खराब करने वालों को संरक्षण देती है। इस सरकार ने आठ साल में जनता के हित में कोई काम नहीं किया।

   अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के बीच भाजपा की साख खत्म हो चुकी है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हत्या, लूट, बलात्कार और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद है। विकास कार्य ठप्प है। किसान, नौजवान, गरीब सभी परेशान है। भाजपा को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार समाज को बांटने और लोगों को गुमराह करने में लगी है।

   अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पुलिस के द्वारा राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अन्याय, अत्याचार कर रही है। झूठे मुकदमे लगाकर परेशान कर रही है। फर्जी एनकाउण्टर कर लोगों को डराने का प्रयास कर रही है। सच्चाई यह है कि लोकसभा चुनाव में हार से डरी भाजपा उपचुनाव का सामना नहीं करना चाहती है। अब असामाजिक तत्वों के जरिए जगह-जगह हिंसा और बवाल करा रही है।

   अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा की साजिश और षडयंत्र को समझ रही है। प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी भाजपा को करारी शिकस्त देगी।

            

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad