सुहागिनों ने चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत, पति का लिया आशीर्वाद
जिलेभर में धूमधाम से महिलाओं ने करवाचौथ पर्व मनाया। इस पर्व को लेकर नव विवाहिताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही महिलाओं ने पूजा पाठ की सामग्री तैयार करना शुरू कर दी और सारा दिन निर्जला व्रत रखकर देरशाम सोलह श्रृंगार कर अपने चांद का दीदार किया और उनके हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा।
बस्ती मुख्यालय समेत जिले भर में सुहागिनों का प्रमुख त्योहार माना जाने वाला करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। देर शाम जैसे ही चांद निकला वैसे ही छतों पर पूजा की थाली लेकर पहुंची महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा पाठ किया और एक दूसरे को कथा भी सुनाईं। इसके बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से पानी पीकर इस अखंड व्रत को तोड़ा। नव विवाहिताओं के साथ साथ बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं में भी करवाचौथ के पर्व का खासा उत्साह देखने को मिला। सारा दिन महिलाओं ने व्रत रखा और शाम को चांद निकलने के बाद अपने पति का चलनी से चेहरा देखकर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा। इतना ही नही बुजुर्ग दंपत्तियों ने भी सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया।
