Type Here to Get Search Results !

युवाओं को नशा न करने की दिलाई गई शपथ

 युवाओं को नशा मुक्ति के लिये दिलाया शपथ

नशा धीमा जहर, युवा इससे बचें-अनुराग यादव


 सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र माई भारत द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय भरतपुर के सभागार में नशा मुक्ति और मादक द्रब्यो के सेवन पर शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को नशा छोड़ने के लिये शपथ दिलाया गया।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि नशा मनुष्य के सोचने समझने की शक्ति के साथ ही पूरे शरीर पर प्रहार करता है। इसका प्रहार इतना प्रखर होता है कि धीरे धीरे शरीर ही नष्ट हो जाता है। यह एक ऐसा धीमा जहर होता है कि लोग जब तक इसके दुष्परिणामों को समझ पाते हैं तब तक उनका अंत हो जाता है। नशा कई रूपों में किया जाता हैं शराब, तंबाकू, पाउच आदि सभी नशे की श्रेणी में आते हैं। इन सब में तंबाकू का सेवन भारत में सबसे अधिक होता है। करीब आधी दुनिया में भले ही तंबाकू पर प्रतिबंध को लेकर जोर शोर से दावे किए जा रहे हों लेकिन वास्तव में यह दुनिया भर में एक वर्ष में 54 लाख जानें लील रहा है। ऐसी स्थिति में युवाओं को जागरूक करना होगा। कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है।
कार्यक्रम में डा. नवीन सिंह, विशाल पाण्डेय, शशांक शुक्ल ने कहा कि   दुनिया में एक अरब लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। भारत में सालाना 9 लाख मौतें तंबाकू से होती हैं। दस में से एक मौत में तंबाकू वजह बनती है। वहीं विश्व में तंबाकू सेवन में भारत का दूसरा स्थान है। यह चिंतनीय है,  आशंका ये भी जताई जा रही है कि 2030 तक 80 लाख लोगों की तंबाकू से मौतें होंगी। ऐसी स्थिति में जागरूकता अभियान तेज कर युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना होगा।
कार्यक्रम में वृहस्पति पाण्डेय,, ओम प्रकाश मिश्र, अर्जुन सोनकर, मनोरमा चौधरी, अरूण सिंह, वृजेश पाण्डेय, अरूण कुमार, सुशील कुमार, मो. आरिफ के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad