Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बने योगेश शुक्ल

 योगेश शुक्ल अध्यक्ष, हरेन्द्र प्रताप सिंह  मंत्री निर्वाचित

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारी घोषित




 गुरुवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय इकाई की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक राजकीय इण्टर कालेज के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी गठित की गई।
जनपद के प्रधानाचार्यों ने सर्वसम्मति से श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज बस्ती के प्रधानाचार्य योगेश कुमार शुक्ल को अध्यक्ष तथा विवेकानंद इंटर कॉलेज बस्ती के प्रधानाचार्य डा हरेन्द्र प्रताप सिंह को मंत्री निर्वाचित किया गया।साथ ही झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी के प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष,उदय प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा कोषाध्यक्ष, बिहरा के पूर्व प्रधानाचार्य वरिष्ठ शिक्षक नेता मार्कण्डेय सिंह, बाल्मीकि इंटर कालेज विक्रमजोत के प्रधानाचार्य डा घनश्याम श्रीवास्तव ,कृषक उमा विद्यालय डारीडीहा के प्रधानाचार्य डा संजय सिंह संरक्षक बनाए गए। विजय प्रताप महसो के प्रधानाचार्य डा विनोद राय आडिटर तथा उपाध्यक्ष पद पर किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर के डा बृजेश कुमार पासवान,इंटर कॉलेज रायठ के प्रधानाचार्य डा मनोज कुमार सिंह,जनता इंटर कालेज बांदी के प्रधानाचार्य डा के०डी०द्विवेदी,शिवहर्ष किसान बस्ती के प्रधानाचार्य मनोज सिंह, श्रीमती कृष्ण कुमारी पाण्डेय इं कालेज की प्रधानाचार्या डा सुरभि सिंह, कुरियार के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार चुने गए। पिपरा गौतम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामप्रीत यादव संगठन मंत्री और जनता शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य चन्द्रमा कौशिक पाण्डेय संरक्षण मंत्री बनाए गए।आर्य कन्या इंटर कालेज बस्ती की प्रधानाचार्या श्रीमती माया,देशराज नारंग इका  वाल्टरगंज के प्रधानाचार्य डा प्रमोद कुमार उपाध्याय, गुरु शरण पाल इंका गायघाट के सर्वेन्द्र नारायण द्विवेदी,इं कालेज मुसहा के प्रधानाचार्य कृष्ण विजय यादव, बनकटी के प्रधानाचार्य विजया कुमार संयुक्त मंत्री बनाए गए। इं कालेज गौसपुर के प्रधानाचार्य डा दिनेश कुमार वर्मा,औद्योगिक विकास इं कालेज के प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह संघर्ष समिति के लिए चुने गए। दिलेश्वरी इंटर कॉलेज रुधौली के प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्र, किसान इंटर कालेज भानपुर के प्रधानाचार्य डा०अनिल राय,कृषक गौर के प्रधानाचार्य अरविन्द त्रिपाठी, इंटर कालेज मझौवा जगत के प्रधानाचार्य डा चक्रपाणि पाठक, गनेशपुर के प्रधानाचार्य डा देवेन्द्र नाथ मिश्र, एमपीवीपी हरैया की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मृति मेहता,भिरिया रितुराज के प्रधानाचार्य राम भवन जनपदीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad