Type Here to Get Search Results !

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व मंत्री ने झोंकी ताकत

 


भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने झोंकी ताकत। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के बस्ती जिला मुख्यालय के न्याय मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

         बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।

         बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुसार जनपद में सदस्यता अभियान को समय से पूरा करना है ।

         इस अवसर पर बैठक में मौजूद सैकड़ो लोगों ने ऑनलाइन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता खादिम हुसैन ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रहरि, अंकुर मिश्रा, प्रेम सिंह, निर्मल सिंह, सुखपाल सिंह, अमित पाल, भगवान सिंह मामा, प्रकाश सिंह मुन्ना, जावेद निजामी, मोहम्मद अकरम, मनोज कुमार, प्रकाश ट्विंकल वर्मा, मोनू सिंह, विशाल सिंह, राम अनुज मिश्रा, रिंकू सिंह, साकेत सिंह, देवनारायण पांडे, शहजादे अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, सत्येंद्र सिंह, आनंद कुमार, राजन पांडे, शिवकुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अतुल पांडे, शिवम तिवारी, रवि मोदनवाल, अबू बकर सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad