कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता पूनम पंडित मथुरा पहुंची यहाँ उन्हीने पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि आज ही 15 सितंबर के दिन कांग्रेस की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की स्थापना की थी, जिसकी वजह से कांग्रेस में महिला प्रधानमंत्री महिला राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर महिला बनी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज में 33% महिलाओं को भागीदारी दी, आज महिला आरक्षण महिला उत्पीड़न रसोई में महंगाई महिला सुरक्षा की आवाज आज महिला कांग्रेस उठा रही है, कांग्रस हाई कमान द्वारा सभी पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है, मुझे आगरा जोन मैं लगाया गया है मेरी पूरी कोशिश है कि मैं अपने जॉन से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस की सदस्य बना सकूं, ताकि पूरे देश में कांग्रेस महिलाओं की आवाज को एक साथ बुलंद कर सके।
पूनम पंडित ने कहा कि देश में चाहे हाथरस का कांड हो या खीरी लखीमपुर या उन्नाव या इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुआ कांड हो, मणिपुर की घटना हो या बंगाल की, महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस हर जगह खड़ी रही है। आज भाजपा सरकार में महिलाओ के साथ उत्पीड़न बढ़ रहा है भाजपा के नेता आंदोलन करने वाली महिलाओ को बुरा भला बोल रहे है उन्हे 100.100 रुपये में बिकने वाली बोला जा रहा है भाजपा कि सरकार में सबसे ज्यादा महिला अपराध व महिलाओ के साथ बलात्कार व उत्पीड़न जैसी घटनाये आये दिन देखने को मिल रही है भाजपा के पास झूठ के सिवा कुछ नही है जिसे जनता समझ चुकी है और अब इस सरकार को उखाड़कर फेकने की तैयारी है।
हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रों से और घर-घर जाकर अपनी टीम जिला अध्यक्षा महानगर अध्यक्षा और उनकी टीम के द्वारा महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास अपनी इस साइड के माध्यम से करेंगे । जो वृक्ष हमारी लौह महिला भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगाया, आज वह वृक्ष पल्लवित होकर महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड रहा है ।