Type Here to Get Search Results !

विशेष सचिव से मिली नगर पंचायत अध्यक्ष,विकास की रखी बात



नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने प्रदेश के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव  अरुण प्रकाश से मिलकर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने की मांग किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए अरुण प्रकाश को नगर आने का न्यौता भी दिया। श्रीमती राना राजधानी लखनऊ के बापू भवन स्थित उनके कार्यालय पर  मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। विशेष सचिव  अरुण प्रकाश ने आश्वस्त किया है कि नगर पंचायत की विकास योजनाओं को शासन द्वारा शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि सड़क, नाली, पथ प्रकाश, सीवर के साथ ही बारात घर, शापिंग कॉम्प्लेक्स,पार्क, स्टडी सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी, शहरी बन,ओपेन जिम आदि अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ा कर ही हम नगरीकरण कर सकते हैं। उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि स्वच्छ नगर, स्वस्थ नगर, सुंदर नगर और समृद्ध नगर के सपने को साकार करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

                            

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad