झांसी में वर्चस्व की लड़ाई में हुई फायरिंग, एक दर्जन लोग घायल।
खबर झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम सपा से है। जहां दो पक्षों में चुनावी रंजिश के चलते वर्चस्व दिखाने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बड़ गया की दूसरे पक्ष के लोगो ने वर्तमान प्रधान के लोगो पर फायरिंग कर दी।और लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसमे दोनो पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए।।जिन्हें घायल अवस्था में झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वही पूर्व प्रधान महिला को फायरिंग के दौरान चोटिल हो जाने की घटना सामने आई है।।वही घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के साथ कार्यवाही शुरू कर दी।