Type Here to Get Search Results !

छत पर खेल रहे थे 5 मासूम,हुआ धड़ाम

 -मकान की छत पर खेल रहे से मासूम,भरभारकर गिरी छत,पांच मासूम मलबे में दबे,दो बच्चों की हालात नाजुक



एटा जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में छत पर खेल रहे पांच बच्चे छत गिरने से मलबे में दब गए मकान की छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और मलवे में से बच्चों को रेशक्यू कर बहार निकाला गया हैं।बताया जा रहा है की शाम करीब 5:30 बजे गांव के तोडीराम राजपूत पुत्र श्रीपाल के मकान की छत पर विकास पुत्र कोमल सिंह उम्र 10 वर्ष ,विष्णु पुत्र रामवीर उम्र 12 वर्ष ,नीरज पुत्र रामवीर सिंह उम्र 13 वर्ष, नितेश पुत्र शंकर लाल उम्र 8 वर्ष पंकज पुत्र मोकम सिंह उम्र 10 वर्ष ,छत पर खेल रहे थे तभी अचानक से भारभारकर छत गिर गई।मलबे में खेल रहे बच्चे दब गए।मकान की छत गिरते ही आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े।कड़ी मशक्कत के बाद और पांचो बच्चों को छत के मलबे से बाहर निकाला जा सका।आनन फानन में विकास, विष्णु ,नीरज निलेश, पंकज,पांचों बच्चों को इलाज के लिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने निलेश पुत्र शंकर लाल उम्र 8 वर्ष, पंकज पुत्र मोकम सिंह उम्र 10 वर्ष की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। 

वहीं घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे एसडीम विपिन कुमार मोरल ने स्थिति का जायजा लिया इसके बाद घायल बच्चों को देखने के लिए अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad