उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में धूम धाम से मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व....
भाई बहन के रिश्ते को समर्पित है रक्षा बंधन का त्योहार..विनय शुक्ल
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में विगत वर्षो के भाति इस वर्ष भी भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों की कलाई में राखी बांधकर उनके सुख-समृद्घि के लिए कामना किया। भाईयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।बहने रंग-बिरंगी राखियों सहित मिठाई और तिलक लगाने के लिए चंदन लिए भाईयों की कलाई में राखी बांधने को उत्सुक दिखाई दे रही थीं।भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उनको आकर्षक उपहार भेंट किए। अपने भाइयों से उपहार पाकर बहनें खुशी से चहक रही थीं।
विद्यालय के छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल कृष्ण चौधरी को राखी बांधी गई तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल ने कहा कि रक्षा बंधन एक ऐसा पावन पर्व है जो भाई बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है सगे भाई बहन के अतिरिक्त अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इस पर्व से बंधे होते है जो धर्म,जाति और देश की सीमाओं से परे है
प्रधानाचार्य नरेंन्द्र सिंह और प्रधानाचार्या श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आचार्य बसन्त गुप्ता, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, श्रवण कुमार चौधरी, संतोष सिंह, राकेश पाण्डेय, सजंय प्रजापति, गंगेश सिंह, गंगेश शुक्ल, वकील चौधरी, राजेश पाण्डेय, संजय प्रजापति, शैल जी, अपूर्वा त्रिपाठी, सतनाम कौर, मधु, स्तुति मिश्रा, कमलोजन मिश्रा, नम्रता पाण्डेय, प्रेरण, शालिनी यादव आदि सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकांए उपस्थित रहे।