Type Here to Get Search Results !

बिन बात के टूट गयी शादी,वजह जान हैरान हैं लोग

शादी के लिए दोनों पक्ष बैठा एक साथ , कूलर न रहने से टूट गई शादी।

शांति भंग के मद्देनजर दूल्हा,दुल्हन पक्ष को किया गया 151 में चलान 

झेल गए दोनों पक्ष, नहीं हुई शादी,दुल्हन को मनाते रहे दूल्हा पक्ष।



 कूलर के झगड़ा ने नहीं होने दी शादी,दुल्हन को मनाते रह गए, 151e दोनों पक्ष झेल गए

  शादी विवाह में अब तक आपने दान ,दहेज को लेकर शादी टूटते देखा और सुना होगा। लेकिन बलिया से ऐसी खबर जिसे देखकर शायद आप भी एक बार सोचने पर मजबूर हो जायेंगे। बता दें कि यहां कूलर की ठंडी हवा न मिलने शादी टूट गई।और दूल्हा पक्ष दुल्हन को मनाता रह गया।लेकिन बात नहीं बनी,और नहीं तो पुलिस ने 151 में दोनों पक्ष को चालान कर दिया।

बता दें कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के  विवाह स्थल पर मंडप में शादी की तैयारी हुई। मैरेज हाल में आए मेहमानों के बीच कूलर के सामने बैठने के लिए नोक झोक हो हुआ। इस नोंक झोंक  की सूचना  दुल्हन तक जा पहुंची। तो उसने शादी से सीधे इनकार कर दिया।

दूल्हा हुकुमचंद्र जायसवाल की माने तो हम सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के रहने वाले हैं।केवल लड़की की खूबसूरती पर वगैर दहेज की शादी हो रही थी। लेकिन घराती ,बराती में थोड़ा सा अनबन हुआ। जिसके बाद अब लड़की शादी करने से साफ इंकार कर रही है.


गर्मी में कुलर का हवा न मिलने से शादी ही टूट गई 


शादी की रस्म पूरी ही होने वाली थी कि बाराती आपस में कुलर के हवा को लेकर अनबन कर दिए जिसका खामियाजा दूल्हे को भुगतना पड़ा। जब शादी के दौरान बैठी दुल्हन को पता चला ,कुलर को लेकर आपस में लोग झगड़ा कर रहे हैं। ऐसे में दुल्हन शादी से बिल्कुल इनकार कर दी।शायद दुल्हन का मानना है कि अभी से झगड़ा शुरू हो गया तो घर जाने पर क्या होगा। ये शादी शुभ नहीं है मैं नहीं करूंगी।


मनाता रहा दूल्हा, एक न सुनी दुल्हन...


दुल्हा दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया की शादी विवाह में थोड़ा सा इधर उधर कभी - कभी हो जाता है. इसको बुरा मत मानिए ,शादी कर लीजिए, लेकिन दुल्हन को यह शादी बिल्कुल नहीं मानी।


शादी में बुलानी पड़ी पुलिस...


शादी में कुलर के हवा को लेकर हुआ बिगाड़ ,शादी कैंसिल  तक जब पहुंच गया मामला तो लोगों को यह लगा कि अब बवाल हो जाएगा ,तब उसी में से किसी ने पुलिस को सूचना दी।अंत में पुलिस आई और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

 चितबड़ागांव थाना अध्यक्ष प्रशांत चौधरी की माने तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी और शादी टूट गई. अंत में शांति भंग के मद्देनजर दोनों पक्षों को 151 में चालान कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad