Type Here to Get Search Results !

वन महोत्सव से जुड़े लोग,किया पौधरोपण

 वन महोत्सव जन अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

ब्लॉक प्रमुख, वन क्षेत्राधिकारी, बीडीओ ने लिया हिस्सा




 वन महोत्सव जन अभियान के तहत एक जुलाई से सात जुलाई तक पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को परशुरामपुर ब्लॉक के गौरा पाण्डेय में ब्लॉक प्रमुख शान्ति देवी के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी हरैया शारदानन्द त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय और ग्रामवासियों द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। वृक्षों के महत्व को समझें साथ ही इस महाअभियान में एक पौधा माँ के नाम पर अवश्य लगायें तथा इसका संरक्षण करें। वन क्षेत्राधिकारी शारदानन्द त्रिपाठी तथा खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि धरती पर जीवन तभी संभव है, जब हरियाली होगी। ऐसे में सभी नागरिकों का उत्तरदायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाएं।
  इस अवसर पर संतोष पाण्डेय, राज दत्त शुक्ल, सुनील त्रिपाठी, कौशलाधीश पाण्डेय, हर्ष पाण्डेय, भगवत प्रसाद चौहान, बीपी गौतम, रजनीश पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, अर्जुन पासवान, सूरज पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad