पंजाब की दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार।
गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पंजाब की रहने वाली दो युवतियों से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद गीडा पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। इसी बीच आज सुबह 10:15 बजे आरोपितों को देखकर पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एकला का नीरज जायसवाल घायल हो गया। उसके साथी कल्लू और अजय ने सरेंडर कर दिया।
पुलिस के अनुसार पंजाब की रहने वाली दो युवतियां बांसगांव में रहकर आर्केस्ट्रा में काम करती हैं। मंगलवार को वह कुशीनगर में आयोजित किसी कार्यक्रम में गई थीं। देर रात वह वापस बांसगांव जा रही थीं। इसी बीच नीरज, कल्लू, अजय समेत दो अन्य आरोपितों ने दोनों को पकड़ लिया।
