जानिए 27 जून 2024 दिन बृहस्पतिवार का राशिफल हमारे साथ कैसा रहेगा आज आपका दिन आपके राशियों के अनुसार
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000
राशिफल-
मेष-शारीरिक और व्यवसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बाकी संतान और प्रेम की स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। शनिदेव का स्मरण करें, अच्छा होगा।
वृषभ-मान-सम्मान पर ध्यान देने की जरूरत है। धर्म-कर्म में बैलेंस बनाकर चलें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम गति से आगे चलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन-जोखिम भरा समय है। थोड़ा बचकर चलें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान शिव का स्मरण करें।
कर्क-व्यवसायिक मामलों में कोई नया रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक सम्भव है। प्रेम भी मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। एक-दो दिन की बात है। भगवान शिव की अराधना करें।
सिंह-गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापार रुक-रुक कर आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु का दान करें।
कन्या-मन परेशान रहेगा। प्रेम में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। संतान के स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी रुक-रुक कर चलेगा। शनिदेव का स्मरण करें।
तुला-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी, भौतिक सुख-संपदा में कमी महसूस करेंगे। सीने में विकार की आशंका है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय कहा जाएगा। शनिदेव का स्मरण करते रहें।
वृश्चिक-पुरुषार्थ का फल मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भाइयों और मित्रों का साथ होगा। उर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यवसाय अच्छा चलेगा। भगवान विष्णु की अराधना करें।
धनु-धन का निवेश अभी रोक दें। अपनों से, रिश्तेदारों से सोच-समझकर बात करें। तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। सफेद वस्तु का दान करें।
मकर-मध्यम स्थिति बनी हुई है। शारीरिक स्थिति पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा। मां काली का स्मरण करें।
कुंभ-मन परेशान रहेगा। अभाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी ठीक हैं लेकिन मन खराब रहेगा। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। मां काली का स्मरण करें।
मीन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। फिर भी मन अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ का स्मरण करें। अच्छा रहेगा।