यहां आज वीर बलिदानी महान राष्ट्रभक्त व्यापारियों के मसीहा महाराज भामाशाह की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
अखिलेश यादव ने कहा है कि भामाशाह का पूरा जीवन त्याग और सत्यनिष्ठा का उदाहरण है। उनका मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम था। उन्होंने मेवाड़ की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप को अपनी सम्पूर्ण धन सम्पदा अर्पित कर दी थी। इस धनराशि से महाराणा प्रताप ने नया सैन्य बल गठित कर मेवाड़ की रक्षा की। मातभूमि के प्रति अगाध प्रेम और दानवीरता के लिए भामाशाह का नाम इतिहास में अमर है। उनके जीवन से निष्ठा, समर्पण और त्याग की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वैश्य व व्यापारी समाज का उत्पीड़न हो रहा है। आज वैश्य व व्यापारी समाज भाजपा शासन में सबसे ज़्यादा पीड़ित है। जीएसटी से बड़े पैमाने पर व्यापार का नुकसान हुआ है। व्यापारी व वैश्य समाज भी अब ये मानता है कि व्यापारी और वैश्य समाज का सम्मान केवल सपा सरकार में ही सम्भव है।
अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर व्यापारी व वैश्य समाज को उनका खोया हुआ सम्मान मिलेगा। उन्होंने लोकसभा में जीत के लिए बधाई दी और कहा कि हमें भाजपा की साजिशों में नहीं फंसना है। 2027 विधानसभा चुनाव की लड़ाई बड़ी है। इसमें नहीं चूकना है।
इस अवसर पर शिवपाल यादव, बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, श्याम लाल पाल, लाल बिहारी यादव, आर.के. वर्मा, उदयवीर सिंह, मौलाना नज़र मोहम्मद, डॉ0 राजपाल कश्यप, कृष्ण कन्हैया पाल एडवोकेट, सरदार हरदीप सिंह लाखड़ा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष वोट सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, अंशुल गुप्ता, श्यामकृष्ण गुप्ता, हरदीप सिंह राखड़ा, राम बाबू रस्तोगी, बृजेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुजीत जायसवाल, ऋषि राज अग्रवाल, संजय यादव, दीपू श्रीवास्तव, प्रीयतेश सिंह तोमर, रवि गुप्ता, साहिल खान, मो साकिफ, कमलेश गुप्ता, पवन यादव, अंकित गुप्ता आदि ने भी अखिलेश यादव के साथ ही भामाशाह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।