महराजगंज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुर्व सीएम अखिलेश यादव आज महाराजगंज लोकसभा के निचलौल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी के एकांत में जाने पर भी चुटकी लेकर कहा की परिणाम के बाद उनकी तपस्या के कुछ कमी रही होगी। अखिलेश ने कहा की बीजेपी वाले दुबारा आ गए तो खनकी वालो को भी नौकरी तीन साल की कर देंगे। भाजपा का चार सौ पार चार सौ हार हो गया है। महाराजगंज एक लोकसभा में 1 जून को वोटिंग होगी 30 जून को शाम 6:00 बजे प्रचार भी थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के आखिरी दिन अखिलेश यादव ने जनसभा कर सपा और इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उसी मंच पर अखिलेश यादव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनका कहना रहा की अभी से पहले के सभी चरणों में इंडी गठबंधन बहुत आगे है। पूर्वांचल की सभी सीट गठबंधन जीत रहा है। भूपेश ने कहा की अमेठी और राय बरेली भी हम जीत रहे है। इस बार अमेठी से स्मृति स्मृतियों में रहेंगी। उनका सिलेंडर गोल हो जायेगा। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी गठबंधन के उम्मीदवार और फरेंदा के वर्तमान विधायक भी है। महराजगंज लोकसभा में भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी है। दोनो के बीच कांटे की लड़ाई बताई जा रही है।
मोदी के एकांत में जाने पर भड़के अखिलेश, कही बड़ी बात
May 31, 2024
0
Tags
