सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023-24 के परिणाम में लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती के बच्चों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।
आज सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023-24 का परिणाम घोषित किया। जिसमें लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती के छात्र-छात्राओं ने पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ते हुए जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया। कक्षा 12वीं के 22 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय, शिक्षकों एवं माता-पिता का मान बढ़ाया।
कक्षा 12वीं की छात्रा रश्मि मिश्रा ने 94.60%. अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान, ऋषिता श्रीवास्तव ने 94.40%. अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं हर्षित वर्मा ने 94/% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । अन्य छात्र-छात्राओं में क्रमश: उन्नति 93.80%, सरगम द्विवेदी 93.80%, ओम जयसवाल 93.60%, साक्षी मित्रा 93.40, आकृति सिंह- 93.20%, रिया सिंह- 92.60%, निहिता गुप्ता 92.60%, नमन शुक्ल 92.40%%, सर्वेश कुमार गुप्ता 92.20%, अमन यादव 92%, जान्हवी शाही 92%, निखिल चौधरी 91%, हर्ष जयसवाल 91%., वैभव कौशल 91%., अहमद जिया इकबाल 90.91%, कीर्ति मिश्रा-90.60%, कुशाग्र श्रीवास्तव 90.40%, स्वेक्षा सिंह – 90.40%, अमन शुक्ला ने 90% अंक प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं की परीक्षा में रिया सिंह ने राजनीति शास्त्र में 100 अंक, हर्षित वर्मा, उन्नति, मुहम्मद जिया इकबाल ने रसायन विज्ञान में क्रमश: 99 अंक प्राप्त किया। सरगम द्विवेदी, नमन शुक्ला, जान्हवी शाही ने राजनीतिशास्त्र में 99 अंक प्राप्त किया।
कक्षा-10वीं परीक्षा में विद्यालय के 44 वच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया। कक्षा 10वीं की परीक्षा में विभोर श्रीवास्तव ने 96.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, पूजा यादव 96.40%. अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अनंत कुमार ने 96.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्र-छाताओं में क्रमशः प्रांजल मिश्रा - 95.80%, श्रेया सिंह-95%, मोहम्मद ओवैस खान 95%, नैन्सी मिश्रा-94.80%, सुमित गुप्ता 94.80%, रुद्रांश श्रीवास्तव 94.80%, राज - 94.80%, अंकित चौधरी 94.80%, अंजलि चौरसिया- 94.60%, प्रिंस यादव 94.60%, शिवांश उपाध्याय 94.40%, शिवांगी - 94.20%, अनुष्का पटेल 94.20%, अन्वेषा गुप्ता 94%, दिव्यानशू वर्मा - 93.80%, आकांक्षा चौधरी 93.80%, चंद्राशु मणि 93.60%, सूरज उपाध्याप 93.20%, अनन्या सिंह 93.20%, अरहान अहमद 93%, सृष्टि पटेल- 92%, अंशिका जयसवाल 92.80%, आयुषमान वर्मा 92.60%, अनामिका साहनी 92.20%, आदित्य यादव 92.20%, रिया मिश्रा 92.20%, ओजस्वी 92%, अविनाश गौरव 91.60% आयुष पाण्डेय-91.60%, असलम 91.20%, उमंग चौधरी 91%, अभिषेक त्रिपाठी 91%, स्मृति पाण्डेय-91%, निखिल कुमार गुप्ता 90.80%, मीनाक्षी पाल-90.80%, आशीर्वाद पटेल 90.80%, शैलजा गुप्ता 90.60%, राम अशीष गुप्ता 90.60%, जैना अरीज़ – 90.40%, प्रतिभा चौधारी 90.20% राज वर्मा ने 90% अंक प्राप्त किया।
कक्षा 10 वीं में रुद्रांश श्रीवास्तव, शिवांगी उपाध्याय, ऋतिका कश्यप ने कम्प्यूटर में क्रमशः 100 अंक प्राप्त किया। पूजा यादव ने गणित में 100 अंक, विभोर श्रीवास्तव ने सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किया । अरहान अहमद ने सामाजिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किया।
इस अवसर पर बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साह - वर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी अपने संबोधन में कहा कि “यह परिणाम बच्चों के अथक परिश्रम का परिणाम है। एक दिन के परिश्रम से सफलता नहीं मिलती, लगातार परिश्रम करने से सफलता एक दिन अवश्य मिलती है।“
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा “शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन व्यक्ति को सफल एवं महान बनाते हैं, इसलिए हमें सदैव संस्कारित एवं अनुशासित जीवन जीना चाहिए”।
इस अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को दिया तथा शिक्षकों ने बच्चों के परिश्रम को दिया। अभिभावकों ने विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्ती जैसे शहर में लिटिल फ्लावर्स स्कूल एक ऐसा उत्कृष्ट संस्थान हैं, जहाँ बच्चों के सर्वागीण विकास पर ध्यान दिया जाता है।
इस स्वागत समारोह के अवसर पर मगहफ़ूर अहमद, आशुतोष पाल, हिमांशू, गौरव शर्मा, तपन घोष, रमाकांत द्विवेदी, तन्मय पाण्डेय, स्वाति श्रीवास्तव, संध्या तिवारी, संजय जयसवाल, श्रीकांत, अरुण भट्ट, तैयब हुसैन, संदीप सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।