कन्नौज पहुंचे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने महंगाई,बेरोजगारी,शिक्षा के मुद्दे पर जमकर सरकार को घेरा।
पहले कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव जन सभा कर उनको किया संबोधित।
प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
हालांकि सपा से कन्नौज का लोक सभा प्रत्याशी कौन होगा इसको लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।
सपा सुप्रीमों की बैठक के महत्वपूर्ण बातें:
"जो जोश दिखाई दे रहा है इससे विरोधी लोगों को एहसास हो गया है कि अब उनकी कन्नौज में दाल गलने वाली नहीं है। जो विकास कन्नौज का समाजवादियों ने किया उससे आगे ये विकास नहीं कर पाए।"
किडनी की बीमारी के बाद सबसे ज्यादा कोई बीमारी फैल रही है तो कैंसर बीमारी है, इसीलिए हमने कन्नौज में कैंसर के लिए अलग से डिपार्टमेंट बनवाया था।"
भारतीय जनता पार्टी ने कन्नौज के विकास को रोका है। जो शहर कभी अपनी सुगंध के लिए जाना जाता था, वह सांसद की करतूतों की वजह से जाना जा रहा है।
"नॉर्थ ईस्ट में इन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं ढूंढे, लद्दाख जा नहीं सकती भाजपा। रेजांगला जैसा मेमोरियल जो चीन ने तोड़ दिया उसके बारे में क्यों चुप हैं ये लोग? क्या चीन से घबराती है भाजपा?"