Type Here to Get Search Results !

भाजपा व अन्य दल के लोगों ने थामा साइकिल, अखिलेश ने दी बधाई

 


समाजवादी पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज बड़ी संख्या में भाजपा सहित अन्य दलों के नेता, पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शामिल होने वाले सभी नेताओं ने समाजवादी पार्टी पीडीए इंडिया गठबंधन पर अपना भरोसा जताते हुए भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया। पूर्व प्रधानमत्री चौधरी चरण सिंह के पूर्व लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताते हुए  अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूती देने का भरोसा दिलाया।

    आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में अपने समर्थकों के साथ आए विभिन्न दलों के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एमआईएम के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 सुनील दिवाकर और भाजपा छोड़कर डॉ0 रंग लाल दिवाकर तिर्वा, डॉ0 बीएल वर्मा, गौरव शाक्य, राम शंकर लोधी, तोषी कुशवाहा, अवनीश पटेल, पंकज राजपूत, हाजी फैजान आदि समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

    अनिल कटियार प्रभारी कन्नौज के नेतृत्व में दर्जनों नेता समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। श्री प्रमोद यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान कन्नौज के श्री नेम सिंह यादव, हसीब हसन, आकाश शाक्य, राजेन्द्र सिंह यादव, रवि यादव, राम सेवक राजपूत,  पीपी सिंह बघेल, शरद यादव, राजेंद्र बहादुर राजपूत, आसिफ, जिशान, राजपाल कश्यप, आनंद बाबू मास्टर, अंशु पाल आदि उपस्थित रहें।

    मीडिया के समक्ष लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुनील सिंह पूर्व एमएलसी ने 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का भरपूर समर्थन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भले नकली लोक दल अलग चला गया हो, देश बचाने की लड़ाई में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए लोकदल पूरा जोर लगा देगा। लोकदल का संकल्प है कि अखिलेश यादव का नेतृत्व भाजपा को पराजित करने में सक्षम है।

            

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad