Type Here to Get Search Results !

अफीम की खेती करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

हंडिया में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 10 बिस्वा जमीन में उगाई गई थी करोड़ों की अफीम

प्रयागराज में पुलिस ने अफीम की खेती किए जाने का खुलासा किया है



प्रयागराज के गंगानगर के हंडिया थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करोड़ों की अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। करीब 10 बिस्वा जमीन में खेती कर अफीम उगाई गई थी। प्रयागराज में पुलिस ने अफीम की खेती किए जाने का खुलासा किया है। खेती करने वाले अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई में पुलिस अब जुटी हुई है। हंडिया कोतवाली के नोनरा गांव में 10 बिस्वा क्षेत्रफल जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। बताया जा रहा है कि नोनरा गांव में विजय चंद्र मौर्य ने 10 बिस्वा जमीन में अफीम की अवैध खेती की थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर हंडिया थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। सूचना मिलने पर डीसीपी अभिषेक भारती के आदेश पर एसीपी हंडिया पंकज लवानिया, आबकारी इंस्पेक्टर पारूल चौधरी, तहसीलदार हंडिया आकांक्षा मिश्रा, थाना प्रभारी हंडिया ब्रिज किशोर, राजस्व टीम सहित मौके पर इमामगंज व बरौत चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अफीम के पेड़ों को काटकर कब्जे में लेते हुए खेती करने वाले अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।


तहसीलदार हंडिया आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि विजय चंद्र मौर्य के द्वारा लगभग 10 बिस्वा जमीन में अफीम की खेती की गई थी जिसमें लगभग 1500 से अधिक अफीम के पौधे पाए गए और 1718 अफीम के अवैध फल जिसका वजन करीब 136 किलो से ज्यादा है। इन्हें काटकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती के मुताबिक यहां अवैध खेती की जा रही थी अफीम की और इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ से ज्यादा है ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad