Type Here to Get Search Results !

समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका

एटा लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को लगा बडा झटका



एटा लोकसभा सीट से 13 वी लोकसभा में 1999 में और 14 वी लोकसभा 2004 में  समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार सांसद रहे, कासगंज की पटियाली विधानसभा से एक बार 1979 में कांग्रेस के टिकट पर व दूसरी बर सपा के टिकट पर विधायक रहे कद्दावर समाजवादी पार्टी के नेता कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने लखनऊ बीजेपी पार्टी कार्यालय पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एटा के सांसद और प्रत्याशी राजवीर सिंह व अन्य बीजेपी नेताओं की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्य्ता ग्रहण की। 

कभी कल्याण सिंह के सबसे कट्टर विरोधी माने जाते थे सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव। 

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के  बेहद करीबी माने जाते थे देवेंद्र सिंह यादव। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण  सिंह के खिलाफ 2009 में एटा लोक सभा सीट से बसपा के टिकट पर  और कल्याण सिंह के  बेटे राजवीर सिंह के खिलाफ 2014 और 2019 में एटा लोकसभा  सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं देवेंद्र सिंह यादव। 

इस बार तीसरी बार एटा लोक सभा सीट से बीजेपी ने राजवीर सिंह को बनाया है प्रत्याशी जबकि सपा ने देवेश शाक्य को बनाया है एटा लोकसभा सीट से प्रत्याशी। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad