Type Here to Get Search Results !

व्यापारियों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है उद्योग व्यापार मंडल-सुबास चन्द्र

 सुबास चन्द्र शुक्ल अध्यक्ष, राजीव पाण्डेय महामंत्री बने

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल पदाधिकारी घोषित



 सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय  अर्चना हास्पिटल के मीटिंग हाल में पत्रकारोें से वार्ता के बाद  संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा  कि नई कार्यकारी संगठन को मजबूत और गतिशील बनाते हुए व्यापारियों की रक्षा के हित बेहतर काम कर सकेगी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संदीप बंसल जी के अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए  अमरमणि पाण्डेय ने बताया कि एक बार फिर से सुबास चन्द्र शुक्ल   जिलाध्यक्ष, राजीव पाण्डेय जिला वरिष्ठ महामंत्री, ब्रजेश प्रताप सिंह मुन्ना, राजीव पाण्डेय, प्रभुप्रीत सिंह, राम विनय पाण्डेय जिला महामंत्री, डा0 वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी संगठन  जिला उपाध्यक्ष, तथा वर्तमान नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त को जिला संगठन मंत्री,  सुनील सोनी बब्लू  को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने बताया कि जिले में युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए अर्जित कसौधन को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल बस्ती का जिलाध्यक्ष,  प्रिंस गुप्ता महामंत्री, तथा नगर  अध्यक्ष युवा सचिन अग्रवाल, नगर महामंत्री अभिषेक सिंह के नाम की घोषणा किया गया । युवा अध्यक्ष अर्जित कसौधन ने बताया कि 10 मार्च तक जिले के शेष कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।
कार्यक्रम में इन्द्रभुजा पाण्डेय, राजेश कुमार, नरेन्द्र त्रिपाठी, लालजी शुक्ल, विकास गुप्ता, अशोक निगम, जितेन्द्र चौधरी,  शानू जायसवाल, विकास त्रिपाठी ,दीपक गुप्ता, सचिन कशौधन, विशाल अग्रहरि अखिलेश राज,सौरभ कशौधन शुभम गुप्ता , शनि मद्धेशिया, विवेक पाल अजय सहाय सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad