Type Here to Get Search Results !

सरकार की गलत नीतियों पर सदन में जमकर गरजे सपाई

विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास नारेबाजी करते सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव और अन्य



 विधानमंडल के संयुक्त सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी   विधायकों ने सदन के बाहर तख्तियां लहराकर विरोध प्रदर्शन किया। दूरभाष पर यह जानकारी देते हुये सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि  विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पूर्व लखनऊ विधानसभा में आसमान छूती महंगाई बेरोजगारी, भर्तियों में हो रही धांधली, जातीय जनगणना और रसातल में गयी उप्र की बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ सपा विधायकों ने किया विरोध-प्रदर्शन किया।

सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि उनका प्रयास होगा कि बजट सत्र में वे बस्ती से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाये। कहा कि भाजपा सरकार जनहित के सवालों से बचने का प्रयास कर रही है किन्तु उनका प्रयास होगा कि जो भी जरूरी मुद्दे हैं, मौका मिलने पर प्राथमिकता से उठाया जायेगा। बताया कि  विधान भवन परिसर में समाजवादी पार्टी के            विधायकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, समाजवादी पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास नारेबाजी की।  सपा विधायकों ने कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, जाति आधारित गणना कराये जाने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी सदन का कार्यकाल इतना कम करती है कि हम जनता की आवाज वहां नहीं उठा पाते, इसलिए विधान भवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना दिया गया।  बजट सत्र में भी लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए, संसदीय मर्यादाओं का पालन करते हुए हम जनता की मांग को सदन में उठायेंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad