Type Here to Get Search Results !

लोकसभा चुनाव में असर दिखायेगी भारत जोड़ो यात्रा-दिलीप निषाद

पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- देवेन्द्र निषाद

तैयार रहें कार्यकर्ता, यूपी आ रही है भारत जोड़ा न्याय यात्रा- दिलीप निषाद




61 लोकसभा क्षेत्र के कोआर्डिनेटर देवेन्द्र्र निषाद ने कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोला। उन्होने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी का विचार जाना और कमर कसकर तैयार रहने को कहा। देवेन्द्र निषाद ने कहा शीघ्र ही नेतृत्व का फैसला आ जायेगा कि कांग्रेस स्वतंत्र चुनाव लड़ेगी या गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देना होगा।

उन्होने कहा 16 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। विभिन्न जनपदों के कार्यकर्ता 20 फरवरी को राजधानी लखनऊ कूच करेंगे और कांग्रेस की ताकत बढ़ायेंगे। उन्होने कहा कार्यकर्ता उहापोह में न रहें, कांग्रेस नेतृत्व जो भी लेगा सभी का सम्मान, स्वाभिमान सुरक्षित रहेगा। उन्होने अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आग्रह किया। जिला प्रभारी दिलीप निषाद ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यात्रा यूपी में लोकप्रियता का रिकार्ड बनायेगी।

जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू एवं वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा आगामी चुनाव देश के लिये बेहद महत्वपूर्ण है। जनता कार्यकर्ता सभी को सजग रहना होगा। लक्ष्य बस एक होना चाहिये देश की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना। पार्टी दफ्तर पर आयोजित बैठक को अनिरूद्ध त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ला, अनिल भारती, विश्वनाथ चौधरी, अशोक श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, भूमिधर गुप्ता, सुबाष गुप्ता, रामबाबू उर्फ कल्पू, अफजाल अहमद, संजीव त्रिपाठी, महेन्द्र श्रीवास्तव, लालजीत पहलवान, देवानंद पाण्डेय, सूर्यमणि पाण्डेय, अमर बहादुर तप्पे, राजबहादुर निषाद, मो. अशरफ अली, डीएन शास्त्री, शकुन्तला देवी आदि ने अपने विचार रखे।

बैठक में उपरोक्त के अलावा जगदीश शर्मा, बकतुल्लाह, गुड्डू सोनकर, शौकत अली नन्हू, लक्ष्मी यादव, मंजू पाण्डेय, दूधनाथ पटेल, पंकज रावत, डा. वाहिद, मनोज कुमार पाण्डेय, आरबी भारती, हरिश्चन्द्र शुक्ल, फिरोज खां, अमित प्रताप सिंह, डा. मारूफ अली, अतीउल्लाह सिद्धीकी, राजकुमार यादव, अलीम अख्तर, पिण्टू मिश्रा, देवेन्द्र निषाद दानुष, नोमान अहमद, अरूण पाण्डेय, गोपाल निषाद आदि की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad