Type Here to Get Search Results !

राजनीति की सफल पाठशाला है जगदम्बिका पाल-सहजानंद राय

 धूमधाम से मनाया गया डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल का जन्मोत्सव



स्थानीय सूर्य बक्श पाल कन्या इंटर कॉलेज बनकटी के प्रांगण में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय नें मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर  किया।

 इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूर्ण करने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा संगठन निरंतर चलने वाला संगठन है। हम अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अपना परचम फहराएंगे। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 का महीना भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में साथ लिखा जाएगा। जब एक बार पुनः 500 वर्षों के बाद अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम विराजित होंगे।


 इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल नें कहा कि इस पिछड़े ग्रामीण अंचल से निकलकर मैंने समाज में अपना मुकाम हासिल किया है। इसके लिए यहां की जनता नें मुझे जो आशीर्वाद दिया उसके लिए मेरा परिवार आजन्म ऋणी रहेगा। मेरी कर्म भूमि भले ही सिद्धार्थनगर हो लेकिन मैं बस्ती को विकसित रूप से देखने के लिए हमेशा चिंतित रहता हूं। भारतीय जनता पार्टी का संगठन मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं का संगठन है, यहां कब किस कार्यकर्ता को किस पद पर आसीन कर दिया जाए यह कोई नहीं जानता। इस कारण यह संपूर्ण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

 कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व विधायक रवि सोनकर, अभय पाल, अरविंद पाल, जगदीश प्रसाद शुक्ल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय, कृष्ण चंद्र सिंह नें संबोधित किया।

 इस दौरान विद्यालय की छात्राओं नें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

 कार्यक्रम में पधारे हुए आगंतुकों के प्रति महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह नें आभार ज्ञापित किया।

 समारोह का सफल संचालन मानवी सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, रघुनाथ सिंह, उमेश श्रीवास्तव, अनुराग पाल राजन, आसमान सिंह, सत्येंद्र बहादुर पाल पिंकू, राना नागेश प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह, ओम प्रकाश पांडेय डॉ. राकेश यादव, राधेश्याम पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad