Type Here to Get Search Results !

अयोध्या की शोभा बढ़ाएगी विश्व की सबसे लंबी बांसुरी

विश्व की सबसे लंबी बांसुरी जाएंगी अयोध्या,



बाँसुरी नगरी पीलीभीत में  एक मुस्लिम महिला का दावा है उसके  द्वारा बनाई गई विश्व की सबसे लंबी बाँसुरी अब अयोध्या जाने के लिये तैयार हो गई, इस बाँसुरी का पूजन करके ट्रक पर रख कर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अयोध्या लेकर जाएंगे,,,बाँसुरी बनाने बाली हिना परवीन ने कहा भगवान राम को बाँसुरी भेज कर मैं अपने श्रद्धा सुमन भेज रही हूँ ।

 बांसुरी नगरी पीलीभीत से 21 फीट लंबी बांसुरी का पूजन कर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस बांसुरी को आज अयोध्या भेजने की तैयारी कर रहे हैं पीलीभीत के जिला अधिकारी प्रवीण कुमार  ने बताया इससे पहले 16 फीट की बांसुरी भी पीलीभीत में बनाई थी और आज फिर एक 21 फीट की बांसुरी बनाई गई है इसको अयोध्या भेजा जा रहा है उसके बाद इस बांसुरी के लिये  वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी


वही पीलीभीत के लाल रोड की रहने वाली हिना परवीन का दावा है कि उसने दुनिया के सबसे लंबी बांसुरी भगवान राम के लिए बनाई है आप दीवार पर बांसुरी टंगी हुई देख रहे हैं यह वही बांसुरी है जो वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और इसकी लंबाई 16 फीट  है इसका रिकॉर्ड तोड़ते हुए हिना परवीन ने 21 फिर से ज्यादा लंबी या बांसुरी बनाकर आज हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सौंप दी है हिना परवीन का कहना है वह भगवान राम में आस्था रखती हैं और चाहती है कि पीलीभीत बांसुरी नगरी है इस लिये यहां से बांसुरी का उपहार अयोध्या जाए।

सुना आपने हिना परवीन ने क्या कहा की वह भी इस राम में माहौल में खुद को भगवान राम से जोड़ना चाहती है यह उन लोगों के लिए एक उदाहरण है जो इस माहौल में हिंदू मुस्लिम की बातें ढूंढ रहे हैं हिना परवीन ने कम दिनों में दिन-रात मेहनत कर अपने परिवार के साथ भगवान राम के लिए यह बांसुरी बनाई है उसका यह सपना है की बांसुरी अयोध्या महोत्सव की शोभा बढ़ाये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad