Type Here to Get Search Results !

जिले में सीएम पर हुई अभद्र टिप्पणी, भाजपा नेता ने उठायी आवाज

 पुरानी पेंशन की मांग के दौरान प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कार्यवाई का मांग किया।

 सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना कर्मचारियों का यह कुकृत्य।

 भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कार्यवाई का मांग किया।

सोशल मीडिया पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा के प्रयास की हो रही है सराहना।



विगत दिनों पदयात्रा निकालकर पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कुछ कर्मचारियों संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन को बहाल करने का मांग किया गया। इस दौरान पदयात्रा में शामिल कर्मचारियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अशोभनीय नारेबाजी किया गया।

              सोशल मीडिया पर वायरल उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने आपत्ति दर्ज करते हुए इस प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का मांग किया। भाजपा नेता नितेश शर्मा ने अपने ट्विटर तथा फेसबुक सोशल मीडिया हैंडल पर इस पोस्ट को सार्वजनिक करते हुए देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पर इस प्रकार की अशोभनीय नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि बस्ती जनपद के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक इस मामले पर अपनी कितनी रुचि दिखाते हैं। वही जनता भाजपा नेता नितेश शर्मा के शिकायत को सराहनीय कदम बताया है। जहां एक तरफ कर्मचारियों के द्वारा की गई इस कृत्य की निंदा हो रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा जिला का समिति सदस्य नितेश शर्मा के साथ जनता सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लाइक शेयर तथा कमेंट करके इस मांग पर अपनी मुहर लगा रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad