Type Here to Get Search Results !

सत्य,कर्म और सद्भावना का संदेश देता है दीपावली-अजय सिंह

 विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव का आयोजन

मर्यादा, सत्य, कर्म और सद्भावना का संदेश देता है दीपावली - अजय सिंह



 हरैया विधानसभा के मखौड़ा धाम, श्रृंगीनरी मंदिर, अमौलीपुर मंदिर, महादेवा शिव मंदिर, रानीगांव शिव मंदिर, बैरवा घाट मंदिर, रामरेखा मंदिर, हनुमान बाग चकोही, सम्मय माता मंदिर हरैया, थानाखास शिव मंदिर, दुःखछोर नाथ मंदिर आदि धार्मिक स्थलों पर शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत सभी स्थलों पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही रंगोली के माध्यम से कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। विधायक अजय सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने उसका अवलोकन कर छात्र - छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
   विधायक अजय सिंह ने कहा कि दीपावली को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है भगवान राम जब रावण को पराजित कर लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या पहुंचे थे तो अयोध्या के लोगों ने भगवान राम का दीप जलाकर भव्य स्वागत किया था। त्रेतायुगीन इस परंपरा को उसी तर्ज पर आज तक बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बताया कि विधानसभा के अंतर्गत सभी धार्मिक स्थलों पर अयोध्या की देव दीपावली के तर्ज पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 1 लाख 1 हजार दिए जलाए जा रहे हैं आने वाले समय में इसे और भव्य रूप से मनाया जायेगा। कहा कि असत्य पर सत्य और  अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाए जाने वाला यह त्यौहार मर्यादा, सत्य, कर्म और सद्भावना का संदेश देता है।
  इस अवसर पर सरोज मिश्र, राजदत्त शुक्ला, अखिलेश सिंह प्रधान, भरत सिंह, सुरेश सिंह, श्रीराम सिंह , खानन सिंह, बब्बू, प्रवीन कुमार, प्रेम शंकर ओझा, विवेक कान्त पाण्डेय, बलवंत, लवकुश वर्मा, जग्गू सिंह, राम पाल यादव, उमेश सिंह, गणेश पाठक, जीतू वर्मा, आशुतोष सिंह छोटे, जगदम्बा सिंह, वरूण सिंह, नीरज शुक्ल, निर्मल सिंह, संजय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad