साक्षी महाराज ने मथुरा को लेकर कर दिया बड़ा संकेत, इण्डिया गठबंधन को बताया हिन्दू विरोधी मोर्चा, देश हित में सामान नागरिक संहिता की जोरदार वकालत।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज यहाँ कहा कि मथुरा में कायाकल्प होने वाला है. जिसे वहां जमीन खरीदनी हो खरीद ले, क्योंकि अब मथुरा की बारी है. इण्डिया गठबंधन हिन्दुओं के खिलाफ बनाया गठबंधन है जिस दिन इसके नेता का चयन हो जाएगा उस दिन यह तार तार हो जाएगा। साक्षी महाराज ने कहा सामान नागरिक संहिता देश के लिए बहुत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्या का इलाज करा लेना चाहिए नहीं तो सपा को साफ़ करने के लिए वह काफी होंगे। पनौती कहने पर घिरे राहुल गाँधी को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि यह सब दिग्भ्रमित लोग हैं.
आज यहां एक निजी कार्यक्रम में आये साक्षी महाराज ने कहा कि हमने अपने एजेंडे से अधिक काम कर दिया है. मथुरा में बहुत तेजी से विकास कार्य हुए हैं. अब मथुरा की बारी है. जिसे मथुरा- वृंदावन में जमीन खरीदनी हो खरीद ले क्योंकि अब मथुरा का कायाकल्प होने वाला है. साक्षी महाराज ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने की भविष्यवाणी की. साक्षी ने कहा कि अखिलेश यादव ने इण्डिया गठबंधन को तार- तार करने की शुरुआत कर दी है.इण्डिया गठबंधन को हिन्दुओं के खिलाफ मोर्चा बताते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि इण्डिया गठबंधन की न कोई नीति है और नेता। जिस दिन इसके नेता का चयन हो जाएगा उस दिन गठबंधन पूरी तरह तार तार हो जाएगा। साक्षी महाराज ने समान नागरिक संहिता को देश की जरूरत बताया। साक्षी महराज ने कहा कि अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्या का इलाज करा लेना चाहिए नहीं तो वह सपा को साफ़ कर देंगे।