Type Here to Get Search Results !

पति पत्नी दोनों ने एक साथ लगाई फांसी,वजह जानकर लोग हैरान

 पति पत्नी के विवाद के बाद दोनो ने लगा ली फांसी, पति की मौत,पत्नी को पुलिस ने बचाया



कौशांबी ज़िले में पति- पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति ने कमरा बंद कर फांसी लगा लिया। इससे घबराकर पत्नी ने भी फांसी लगा ली, हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को रस्सी काटकर बचा लिया। जबकि इलाज़ के दौरान पति ने दम तोड़ दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। जहा के मोबाइल व्यापारी दीपक केसरवानी का विवाह MP के बड़गड की रहने वाली शुभांगी के साथ 5 वर्ष पहले हुआ था। दम्पति से दो बेटियां है। दीपक मोबाइल शॉप चला कर जीवन यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि इन दिनों पति-पत्नी से आपस मे बन नही रही थी। रोज़ किसी न किसी बात पर विवाद हो रहा था। सोमवार शाम को भी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने के बाद पत्नी शुभांगी कपड़ा पैक कर मायका जाने के लिए निकलने लगी। इस बात से आवेश में आकर दीपक ने कमरा बंद कर फांसी के फंदे से झूल गया। पति को फांसी के फंदे से झुलते देख पत्नी ने भी फांसी लगा ली, मामले की सूचना पर परिजन और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनो को बाहर निकाला गया। डायल 112 पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले गए। जहा इलाज़ के दौरान दीपक की मौत हो गई, जबकि पत्नी शुभांगी को बचा लिया गया। इस घटना से लोग अचंभित है। 

इस पूरी घटना पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि भरवारी में पति और पत्नी के मध्य विवाद का एक प्रकरण सामने आया है। जिसमें पति नाराज़ होकर फांसी लगा लिया है। इसी घटना से नाराज होकर पत्नी ने भी सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हें बचा लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad