भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत मामले में बडा अपडेट आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी समर सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। अदालत ने आरोपी सिंगर समर सिंह को जमानत दे दी है। जमानत अर्जी मंजूर करते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। बता दें कि आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में 26 मार्च को संदिग्ध हालत में मिला था। आकांक्षा दूबे की मौत के मामले में कई महीने से समर सिंह जेल में थे।
अभिनेत्री आकांक्षा दूबे के मामले में आया नया मोड़
November 07, 2023
0
Tags