Type Here to Get Search Results !

यूपी में शुरू हुआ अविश्वास का खेल

 सुल्तानपुर में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पर अपनी ही पार्टी से बागी हुए भाजपा नेता, 37 बीडीसी का सामूहिक त्यागपत्र, सदन मर्यादा तार तार, प्रमुख के आगे लगे मुरादाबाद के नारे।



 सुल्तानपुर में ढाई वर्ष पूर्व सत्ता के दम पर करौंदीकलां ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भले ही भाजपा ने हथिया ली हो लेकिन अब पार्टी की नींद अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं ने उड़ा दी है। दो तिहाई से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए सामूहिक त्यागपत्र दिया है। जिससे भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भाजपा के अधिक सदस्य हैं।  सदन की मर्यादा तार तार दिखाई दी। ब्लॉक प्रमुख मुरादाबाद के नारे लगे।

 करौंदीकलां स्थित ब्लॉक के मीटिंग हाल में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम और उनके प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा था। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक प्रमुख मुर्दाबाद के नारे लगाए। यही नहीं जब ब्लॉक के अधिकारी विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे तो क्षेत्र पंचायत सदस्य भड़क गए। और अधिकारियों पर भ्रामक रिपोर्ट जारी करने की बात करने लगे। जिस पर गहमागहमी बढ़ गई। इस पर ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम ने आपा खो दिया, धमकी देते हुए बोले कि मैं एससी हूं, एससी-एसटी का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दूंगा। वही ब्लॉक प्रमुख की इस बात से क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भारी आक्रोश था। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सात सूत्रीय सामूहिक त्यागपत्र ब्लॉक प्रमुख व अधिकारियों को सौंपा। सदस्यों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत निधि से मनमाने तरीके से दुरुपयोग करते हुए प्रस्ताव पारित करके मानक विरुद्ध एवं नियम विरुद्ध कार्य किया गया। न तो बैठक हुई और न ही क्षेत्र पंचायत सदस्य से प्रस्ताव लिया गया। क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को मारना-पीटना व गाली गलौज देना एवं अमर्यादित तरीके से आचरण किया जाता है। मनमाने तरीके से समितियां बनाई गई जिसको आज तक सदन को अवगत नहीं कराया गया। क्षेत्र पंचायत के धन का उपयोग अपने प्रतिनिधि के माध्यम से कराते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। त्यागपत्र पर 37 पंचायत सदस्यों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad