15 साल के लड़के के 6 महीने मे 23 बार काट चुका साँप लड़का है बिल्कुल सवस्थ हैरान कर देने वाला मामला
बिजनौर के नगीना क्षेत्र से एक हैरत मे डाल देने वाला मामला सामना आया है। जहा पर एक सांप 15 साल के किशोर के पीछे पिछले 6 महीनो से पड़ा हुआ है। और 6 महीनों मे करीब 23 बार युवक के काट भी चुका है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है की किशोर बिल्कुल स्वस्थ हैं। जिसे आप अपने मोबाइल की स्क्रीन पर चलते हुए भी देख सकते है। इस पूरे वाक्य से गांव के लोग हैरान है।
दरअसल ये हैरान कर देने वाला वाक्या बिजनौर की तहसील नगीना के गांव धर्मशा नंगली का है। जहा पर गांव के रहने वाले अनिल कुमार सैनी के 15 साल के किशोर दानवीर के एक साँप पिछले 6 महीनों के अंदर 23 बार काट चुका है और युवक बिल्कुल स्वस्थ है। उधर इस खबर से पुरा गांव हैरान है। जब मीडिया की टीम ने गांव मे जाकर इसकी जाँच पड़ताल की तो बात बिल्कुल सच निकली, जी हा पीड़ित किशोर के पिता ने बताया की 27 अप्रैल से एक सांप है जो उनकें किशोर का पीछा छोड़ने का नाम नही ले रहा है, 23 बार किशोर के काट चुका है। हालाकि जब सांप किशोर के काटता है तब सांप किसी को नही दिखता,सिर्फ किशोर के हाथ पैर जहा भी काटता है वाहा दांत के निशान होते है, जिसकी पुष्टि डॉक्टर व सपेरे भी करते है। फिलहाल किशोर का इलाज गांव कालाखेड़ी मे चल रहा है। उधर इस खबर से पूरे जिले भर मे नई नई चर्चा हो रही है। किशोर नगीना के हिन्दु इंटर कॉलेज मे कक्षा 9 मे पढ़ता है। युवक ने खुद बताया की जब उसके सांप काट लेता है तो उसके पेट मे गर्मी होती है और दिल मचलाता है और जहा सांप काटता वाहा ब्लेड से काटकर गन्दा खुन निकाल देते है। युवक के पिता ने ये भी बताया की एक बार तो पूरा परिवार ये देखने के लिए किशोर के पास चारपाई पर बैठ गया की आखिर सांप किस समय किशोर के काटेगा, लेकिन हुआ कुछ ऐसा सांप किशोर के काटकर चला गया लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य को नही दिखाई दिया,किशोर के हाथ पर सांप के दात दिखाई दिए, अब इसको तो एक तरह का चमत्कार भी कह सकते है।