अयोध्या में दिखा थार का जलवा
-अयोध्या मे देर शाम करीब 8 बजे एक अनियंत्रित ब्लैक कलर की थार गाड़ी ने सुभाषनगर से चौक मार्ग पर कहर ढा दिया। 50 मीटर से अधिक सड़क पर थार कई वाहनों को टक्कर मारती रही। अंत में थार गाड़ी में सवार दो लोग उसे छोड़कर भाग गये। मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गयी औऱ लोग काफी गुस्से में नजर आए।वही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।बता दे कि गुरुवार को बाजार बंद रहती है।इसलिए रोड़ पर भीड़ कम थी।जिसमें फतेहगंज की तरफ से आ रही एक महिन्द्रा थार सुभाषनगर पहुंचने के बाद अनियंत्रित हो गयी।अनियंत्रित होने के बाद थार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।जिसमें दो खड़ी मोटरसाईकिलें क्षत्रिग्रस्त हो गयी।वहीं कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गये।जिसमे एक की हालत गम्भीर नजर आ रही थी। वहीं रास्तें में भी कुछ लोगो को थार द्वारा चोटिल किये जाने की जानकारी स्थानीय लोगो ने दी।स्थानीय लोगो के मुताबिक थार की स्पीड काफी ज्यादा थी।टक्कर के बाद एक मोटरसाईकिल उसके नीचे फंस गयी थी। जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गयी। कार चालक ने उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ दूर जाने के बाद घूम गयी। जिसमें सवार दोनो चालक मौके से भाग गये। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।बताते चले कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। UP 42 BM 7879 ब्लैक कलर थार गाड़ी है थार गाड़ी पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रैफिक लाइन को भेजा।