सुल्तानपुर में बीजेपी कार्यकर्ता के माला पहनाने के प्रयास पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, चेतावनी अंदाज में बोले सेवा समाप्त हो जाएगी।
सुल्तानपुर आगमन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता की तरफ से माला पहनाने के प्रयास पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कल का अंदाज दिखा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सेवा समाप्त हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष की तल्खी टिप्पणी कार्यक्रम के बाद चर्चा का विषय बनी रही। महंगाई पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश और श्रीलंका से तुलना करने पर आपको भारत बेहतर स्थिति में दिखेगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे पहुंचे जहां पर उनका विधायक सीताराम वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने स्वागत अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष आरए वर्मा और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान उन्होंने मंच से पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा नेता पुलकित सिंह, कूरेभार प्रमुख नवनीत सिंह, दुबेपुर के अखिलेश सिंह डिंपल और दूबेपुर के राजेंद्र वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय त्रिलोकचंदी आनंद द्विवेदी और जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी मौजूद रहे।
केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में व्यापक जनसंपर्क अभियान चल रहा है। यह 30 मई से 30 जून तक चलेगा। पार्टी की तरफ से अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। गरीब कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। हम घर घर जाएंगे और सब अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड सामने रखेंगे। अब भारत की तुलना पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के करेंगे तो आपको बेहतर स्थिति महसूस होगी। भारत की स्थिति जीडीपी में बहुत अच्छी है और देश तेजी से विकास कर रहा है। यह सारा लाभ एक व्यक्ति के लिए नहीं पूरे देश के लोगों के लिए है। पूरे देश के नागरिकों के विकास के प्रति मोदी सरकार संकल्पित है। एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल पर लगातार टूल बढ़ाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आप विचार करिए तो बहुत समय बसता है सफर में। ई-मेल पर भी यहां चलने में बचत होती है। सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।