Type Here to Get Search Results !

मां भारती के लाल को दी नम आंखों से दी गयी अंतिम विदाई

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने बिड़हल घाट पहुंचकर जांबाज व्यास यादव को सेल्यूट कर किया नमन,मां भारती के लाल बहादुर जांबाज व्यास यादव को हज़ारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इंडियन आर्मी में अंबाला में तैनात जांबाज व्यास यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा बिड़़हलघाट सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जांबाज को सलामी देकर किया नमन। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम  यादव ने मां भारती के लाल व्यास यादव को सैल्यूट कर अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान बिड़हल घाट पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने भारत माता जय के नारों के साथ जयघोष करते हुए व्यास यादव अमर रहे के नारे लगाए। आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव छोटे भाई की तरह व्यास यादव से लगाव रखते थे बराबर उठना बैठना आना जाना गोसाईपुर गांव में लगा रहता था। जिनके न रहने की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने पार्थिव शरीर आने के पहले गोसाईपुर गांव में पहुंचकर नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए जांबाज व्यास यादव को नमन किया। इस दौरान बलिराम यादव ने कहा कि छोटे भाई थे व्यास यादव जिनकी कमी हम सभी को सदैव खलेगी।

वहीं इस दौरान क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोगो के साथ हजारों लोग मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad