भाजपा का समर्थन करेगा विश्व हिन्दू महासंघ, निकाय चुनाव में करेगे सघन प्रचार- अखिलेश सिंह
विश्व हिन्दू महासंघ पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में अस्पताल चौराहा के निकट स्थित सुलक्ष्मी टावर में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मत से निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के दिशा निर्देश के अनुरूप निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का पूर्ण समर्थन किया जायेगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ बस्ती ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशियों का पूरा समर्थन करेंगे। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी सरजू प्रसाद शुक्ला ने कहा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जनपद के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी का पूरी ताकत के साथ लगकर विजयी बनाने में अहम योगदान करेंगे ।
बैठक में मुख्य रूप से धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री महंत गिरजेशदास, जिला संयोजक महेश हिंदुस्तानी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा श्रीमती संध्या दीक्षित, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, अमरजीत सिंह, अजय मिश्र, जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री राजकुमार चौधरी, हरैया तहसील प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष चन्द्रेश पाठक, विनोद सिंह के साथ ही महासंघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।