मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया,मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराये जाने का दिया निर्देश।घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी करने के निर्देश दिए।