जाटों को आरक्षण नहीं दिया तो भाजपा को नही देंगे वोट। 2016 का प्रदर्शन फिर से कर सकते है जाट समाज के लोग।
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के गांव लुहारी में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने लुहारी गांव निवासी संजीव दागी को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया, वही मंजू सिंह को महिला जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इसके बाद आम जनसभा को संबोधित करते हुए बलबीर सिंह ने कहा कि वह 3 राज्य के प्रभारी हैं जिसमें दिल्ली, यूपी और राजस्थान है। वहां पर भी बैठक का आयोजन किया गया है। आज हर क्षेत्र में जाट समाज के युवा अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उसमें चाहे देश की सीमा पर सुरक्षा करने वाले जवान हो या फिर संसद और विधानसभा में बैठने वाले सदस्य हो,,,, हर जगह जाट समाज के लोग प्रमुखता से दिखाई देते हैं। इसके बावजूद भी हर बार सरकार लुभावने वादे कर जाट समाज को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पूर्व जाट समाज को आरक्षण नहीं दिया गया तो वह 2016 में हुए आंदोलन को दोबारा भी कर सकते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि जल्द ही आरक्षण की सूची जारी कर सरकार अपने वादे को पूरा करें। बलबीर सिंह ने पत्रकारों से भी वार्ता की।