Type Here to Get Search Results !

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भाजपा पर कांग्रेस जनों ने उठाये सवाल

 कांग्रेस नेताओं ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ पद यात्रा निकालकर दिया संदेश



भाजपा से ऊबे लोग लायेंगे परिवर्तन-वीरेन्द्र  चौधरी
कांग्रेस की वापसी अब दूर नहीं-वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय
बस्ती। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व  जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय के संयोजन में हरैया तहसील से रामलीला मैदान तक पद यात्रा निकाल कर कांग्रेस के नीतियों से लोगों को परिचित कराया गया। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र  चौधरी ने कहा कि देश, प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों की मनमानी से ऊब चुकी है। सदन में जब पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी को लेकर सवाल उठाये उस पर प्रधानमंत्री चुप हैं। कहा कि लोकतंत्र में जनता के हित में सवाल उठाने वाले नेताओं को सीबीआई, ई.डी. से डराने की कोशिश की जा रही है। कहा कि जो कांग्रेस अंग्रेजो से नहीं डरी वह भाजपा से भयभीत होने वाली नहीं है।
कांग्रेस के पूर्व  जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में जिस प्रकार से लोग उमड़े उससे तय है कि देश, प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत वापसी अब बहुत दूर नहीं है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा, रऊफ खान, अजय प्रताप सिंह,देवी पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, घनश्याम शुक्ल विश्वनाथ पाण्डेय, शिव नारायण पाण्डेय, शत्रुघ्न शुक्ला, रामानुज पाण्डेय, रफीक खान, अतीउल्ला सिद्दीकी, विश्वनाथ चौधरी, वीरेंद्र सिंह, कप्तान दूबे, चंद्रकांत पाण्डेय, पी., एन. दूबे, कादरी साहब, आशुतोष पाण्डेय, मीरा सिंह, प्रेमलता त्रिपाठी, रीता देवी, रामकृपाल, शिव प्रसाद वर्मा, शिव प्रसाद पाण्डेय,  गुड़िया, मालती देवी, संगीता, राजकुमारी, रामबली तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad