मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला का मंदिर का निर्माण कर तीव्र गति के साथ चल रहा है और भगवान राम लला के मंदिर का गर्भ गृह अक्टूबर 2023 में बनकर तैयार होगा और भगवान राम लला अपने दिव्य भव्य मंदिर में जनवरी 2024 में विराजमान हो जाएंगे। लेकिन इस बार भगवान राम लला की होली को बहुत ही उत्साह से मनाया जाएगा।
इस बार की होली अस्थाई मंदिर में अंतिम होली है। इस बार की होली यादगार रहे इसके लिए बहुत ही भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार की होली में भगवान राम लला को नए वक्त धारण कराए जाएंगे और भगवान रामलला को विशेष प्रकार के भोग लगाए जाएंगे।जिसमें गुजिया, कचौड़ी ,पूड़ी ,फल, मिष्ठान के भोग लगाए जाएंगे और इस बार होली में भगवान रामलला के मंदिर को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया जाएगा। क्योंकि अगले वर्ष भगवान राम लला अपने स्थाई दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे जिसके लिए इस बार की होली को खास बनाने के लिए विशेष प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं।
इस बार भगवान राम लला की होली को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भगवान रामलला के मंदिर को सजाया जाएगा और भगवान राम लला को नए वक्त धारण कराए जाएंगे और साथी भगवान रामलला को विशेष प्रकार के भोग राग लगाए जाएंगे साथ ही जो भगवान रामलला को भोग लगाया जाएगा। वह प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा यानी कि यह कहा जा सकता है कि इस बार अस्थाई मंदिर में भव्य और दिव्य तरीके से होली मनाने की तैयारिया शुरू हो गई है और अगले वर्ष जब भगवान राम लला अपने स्थाई मंदिर में विराजमान होंगे तो उसी पल को यादगार बनाने के लिए इस बार अस्थाई मंदिर में विशेष प्रकार की होली मनाई जाएगी।