मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पास से जाली नोट के नाम पर धंधा करने वाले 3 नफर अभियुक्तों को मुंडेरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर मुंडेरवा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही व मुंडेरवा पुलिस टीम के कुशल नेतृत्व में अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुंडेरवा पुलिस टीम ने मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पास से जाली नोट के नाम पर धंधा करने वाले 3 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।वही मुंडेरवा थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि अभियुक्तो के खिलाफ स्थानीय थाना मुंडेरवा पर मुकदमा अपराध संख्या 92 बटा 2023 धारा 419, 420 ,467, 468 471 ,401,के साथ 120बी व 3 बटा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए थाने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों के पास से दो कूट रचित आधार कार्ड,एक अदद कट्टा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ तीन अदद मोबाइल फोन ,एक जोड़ी होमगार्ड वर्दी के साथ लगा बेल्ट एवं एक अदद मोटरसाइकिल नंबर यूपी 58 Y 3792 एचएफ डीलक्स के साथ 5400 रूपये नकद भी बरामद किया गया है वही गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार साही यस यस आई कन्हैया पांडे उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी हेड कांस्टेबल सुधीर शर्मा हेड कांस्टेबल राकेश यादव हेड कांस्टेबल जनार्दन प्रसाद कांस्टेबल अंगद यादव कांस्टेबल रमेश कुमार कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार कांस्टेबल किशन सिंह कांस्टेबल धीरज यादव कांस्टेबल अरविंद यादव की मौजूदगी में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है ।