Type Here to Get Search Results !

छठ पर्व पर हुई महा आरती,हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 


बस्ती जिले में छठ पर्व पर अलग-अलग जगह से अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली है ।श्रद्धा और उल्लास के साथ महिलाओं ने व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ देकर छठी मैया की पूजा अर्चना किया है ।रामनगर के बड़ोखर में छठी मैया की महा आरती का आयोजन किया गया ,जिसमें ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह के साथ हजारों की संख्या में महिलाओं व अन्य लोगों ने शामिल होकर मैया की आरती किया।



 ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा की आस्था एवं सूर्य उपासना का यह महापर्व है जिसे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महा आरती का आयोजन ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह के नेतृत्व में किया गया जिसमें व्रती महिलाओं पर लगातार पुष्प वर्षा भी की गई।

यहां स्थित आदर्श जलाशय में घंटो तक महिलाओं ने सूर्य के डूबने का इंतजार किया और पूजा अर्चना किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा,अनंत सिंह ,यश मिश्रा के साथ अन्य तमाम लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad