Type Here to Get Search Results !

सुएज इन इंडिया ने पर्यावरण दिवस पर दिया यह संदेश

 ‘शून्य प्लास्टिक प्रदूषण’ के संकल्प के साथ सुएज इन इंडिया ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2025

स्मृति वाटिका में नोबेल फाउंडेशन के सहयोग से पौधारोपण किया 



विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर सुएज इन इंडिया ने एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त भविष्य के लिए शून्य प्लास्टिक" रही, जिसके अनुरूप यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक सहभागिता और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत गुरुग्राम के सेक्टर 55 स्थित स्मृति वाटिका में पौधारोपण किया गया। जिसमें लगभग 170 प्रतिभागियों ने पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए। इसके अलावा पर्यावरण पर  पैनल चर्चा, पोस्टर प्रदर्शनी और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कई अन्य गतिविधियां भी की गईं। मुख्य फोकस  प्लास्टिक कचरे की समस्या पर समाधान, सामूहिक जिम्मेदारी, और स्थायी शहरी ढांचे के निर्माण पर रहा।

कार्यक्रम का आयोजन सुएज इन इंडिया के द्वारा नोबल सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। 

सुएज इन इंडिया के सीईओ  रश्मि रंजन रे ने इस अवसर पर कहा:

"शून्य प्लास्टिक केवल एक सपना नहीं, बल्कि हर दिन लिया गया एक निर्णय है — अपने ग्रह और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ पर्यावरण देने लिए, जिसमें जन सहभागिता आवश्यक है।"

सुएज इन इंडिया का उद्देश्य केवल जल प्रबंधन तक सीमित नहीं, बल्कि हरित, स्वस्थ और जिम्मेदार शहरों का निर्माण भी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad