Type Here to Get Search Results !

प्रमुख प्रतिनिधि ने महिला सफाई मित्रो को किया पुरस्कृत

 अहिल्याबाई होलकर जयन्ती के उपलक्ष्य में महिला सफाई मित्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

गोष्ठी में अहिल्याबाई के योगदान पर विमर्श




 शुक्रवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई  होलकर  की 300वीं जयन्ती अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान और अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह के दिशा निर्देशन में  नगर पंचायत भानपुर के सभागार में गोष्ठी व महिला सफाई मित्र सम्मान औरं सुरक्षा किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नेता और सल्टौआ गोपालपुर के प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, महिला मोर्चा की नीलम गौड़, नीरज पाण्डेय आदि ने  अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि उन्होने धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति को नये सिरे से रेखांकित कर इतिहास में नाम दर्ज कराया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण  हेतु चलायी जा रही योजनाओं व उपलब्धिया के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम संयोजक  नीरज पाण्डेय ने संचालन करने के साथ ही उद्देश्य पर प्रकाश डाला।  दीप प्रज्वलन के बाद    अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने पुष्प गुच्छ दे कर अतिथियों का स्वागत किया ।
प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने नगर पंचायत में कार्यरत महिला सफाई मित्रों में  प्रमाण-पत्र का वितरण  किया।  संयोजक नीरज पाण्डेय ने  सफाई मित्रों  को सुरक्षा किट और अधिशासी अधिकारी ऋचा संह व श्रीमती नीलम गौड़ ने महिला सफाई  मित्रों नन्दनी, गीता देवी व श्यामा देवी  को अंग वस्त्र भेटकर परस्कृत किया।
 कार्यक्रम में निकायकर्मी अविनाश मिश्र,  वीरेन्द्र मौर्य, रवि सिंह, नीतश श्रीवास्तव, सीएम फेलो,  शिवकुमार यादव, सफाई विभाग से  आदित्य, अनिल, रंजीत, रमन, मुकेश के साथ ही अनेक कर्मचारी, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad